Breaking News

पहली बार मथुरा से बाबा विश्वनाथ के लिए आएंगे विवाह वस्त्र और प्रसाद


महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर इस बार काशी में एक विशेष और ऐतिहासिक परंपरा देखने को मिलेगी। पहली बार भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा की ओर से बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ के विवाह के लिए विशेष उपहार भेजे जाएंगे। मान्यता है कि भगवान कृष्ण अपने प्रिय मित्र और आराध्य महादेव को उनके विवाह पर भेंट अर्पित करेंगे।
15 फरवरी को मनाई जाने वाली महाशिवरात्रि के लिए मथुरा से बाबा के विवाह वस्त्र, शृंगार सामग्री, लड्डू, मिठाइयां, पंचमेवा, फलाहारी प्रसाद, फल-फूल और धातु के पात्र भेजे जाएंगे। 

No comments