Breaking News

मेडिकल कॉलेज में 100 डॉक्टर हड़ताल पर:स्टाईपेंड का करीब 1.5 करोड़ रुपए बाकी


अलवर के एमआईए में स्थित मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे करीब 100 डॉक्टर काम नहीं कर रहे हैं। वे डीन के कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि स्टाइपेंड जारी किया जाए। जो नहीं मिला है। जिससे उनके खाने-पीने का संकट हो गया है। एक-एक डॉक्टर का करीब डेढ़ लाख रुपए से अधिक स्टाइपेंड जुलाई 2025 से बाकी है। जिसको लेकर पहले भी डीन को कई बार पत्र लिखे हैं। अब हड़ताल पर उतर आए हैं।
डॉ अतुल तिवारी ने कहा कि 2025-26 के इंटर्न हैं। हम सात माह से काम कर रहे हैं। लेकिन कोई मेहनताना नहीं मिल रहा है। नाइट ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से करते हैं।

No comments