पीएनबी गोल्ड लोन फ्रॉड में बड़ा एक्शन! निलंबित मैनेजर अमित जांगिड़ गिरफ्तार
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में हुए करोड़ों रुपये के गोल्ड लोन घोटाले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुख्य आरोपी और निलंबित शाखा प्रबंधक अमित जांगिड़ को उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस की विशेष टीम ने मथुरा रेलवे स्टेशन के बाहर से उसे दबोचा. गिरफ्तारी के दौरान अमित जांगिड़ ने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे दोबारा पकड़ लिया. इधर, बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट संचालक संतोष सैनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस को शक है कि दोनों की मिलीभगत से यह पूरा फ्रॉड अंजाम दिया गया.

No comments