मेवाड़ मेंं अफीम की फसल 'नशेड़ी' तोतों के निशाने पर
मेवाड़ क्षेत्र में खेतों में खड़ी अफीम की फसल नशेड़ी तोतों के निशाने पर है। रोजाना सैंकड़ों की संख्या में तोते खेतों में खड़ी अफीम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ?दरअसल क्षेत्र के अधिकांश तोतों को नशे की लत पड़ चुकी है और इसी के चलते किसानों के लाख उपाय करने के बावजूद फसलों पर तोते मंडराते हैं। यानि तोते रोजाना करीब 2 लाख रुपए कीमत वाली फसल का नशा कर रहे हैं।
किसानों की मानें तो क्षेत्र में तोतों को अफीम के नशे की लत लग चुकी है। तोते खेतों में पहुंचकर डोडों को नुकसान पहुंचाते हैं जिससे फसल की गुणवत्ता पर बड़ा दुष्प्रभाव पडऩे पर किसानों को बड़े आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

No comments