Breaking News

जयपुर में रील बनाने वाले ध्यान दें! अगर की यह गलती तो ट्रैफिक पुलिस करेगी तगड़ी कार्रवाई


सड़क हादसों पर नियंत्रण और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत कार की सनरूफ से रील बनाना या स्टंट करना अब भारी पड़ सकता है. ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह की लापरवाही न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती है.
जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने अब तक 10 मामलों में वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं. यह कार्रवाई सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर की गई है. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में लोग जानबूझकर नियम तोड़ रहे हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है.

No comments