सूट-बूट पहनकर शादी में आए चोर, खाया-पिया, दाव लगा शगुन का बैग चुरा हुए गायब
पंजाब के फगवाड़ा-लुधियाना रोड स्थित मान रिसोर्ट में शादी समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित जागो कार्यक्रम के दौरान चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। कार्यक्रम में शामिल सूट-बूट पहले दो अज्ञात युवक सोने के आभूषण, विदेशी करंसी और भारतीय नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
इस चोरी की घटना में पीडि़त परिवार को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

No comments