Breaking News

राजस्थान में दोस्त की जगह 10वीं बोर्ड का पेपर देने पहुंचा डमी कैंडिडेट


राजस्थान के धौलपुर जिले से 'मुन्नाभाई' स्टाइल में धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग छात्र अपनी दोस्ती निभाने के चक्कर में कानून के शिकंजे में फंस गया. मामला राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा से जुड़ा है.
परीक्षा के दौरान केंद्र अधीक्षक सतर्कता बरत रहे थे. तभी उनकी नजर एक छात्र पर पड़ी. केंद्र अधीक्षक को परीक्षार्थी की पहचान पर संदेह हुआ. जब उन्होंने प्रवेश पत्र  में लगी फोटो और परीक्षा दे रहे छात्र के चेहरे का मिलान किया, तो दोनों में काफी अंतर नजर आया.

No comments