राजस्थान में टोल प्लाजा के पास रहने वालों की 'बल्ले-बल्ले'
राजस्थान में स्टेट हाइवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए काम की खबर है। प्रदेश की उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा में स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार के नियंत्रण वाले टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय निवासियों को अब टोल की चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार ने इन लोगों के लिए रियायती मासिक पास का प्रावधान सुनिश्चित किया है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने उन चर्चाओं पर भी विराम लगा दिया है जिनमें निजी वाहनों को पूरी तरह टोल मुक्त करने की बात कही जा रही थी।

No comments