राजस्थान में भी शेयर बाज़ार के 'ब्लैक फ्राइडे' का असर, निवेशकों के करोड़ों डूबे
शेयर बाज़ार में निवेश करने वालों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। शेयर बाजार के लिए शुक्रवार की सुबह 'ब्लैक फ्राइडेÓ साबित हुई। जैसे ही बाजार खुला, बिकवाली का ऐसा सैलाब आया कि सेंसेक्स देखते ही देखते 800 अंकों से ज्यादा नीचे गिर गया। निफ्टी भी 25,600 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। इस गिरावट का असर राजस्थान के व्यापारिक गलियारों में भी दिखाई दे रहा है, जहां मध्यम वर्गीय परिवारों से लेकर बड़े औद्योगिक घरानों तक का पैसा सीधे तौर पर स्टॉक मार्केट में लगा हुआ है।
जयपुर के जौहरी बाजार और एमआई रोड स्थित ब्रोकिंग फम्र्स के दफ्तरों में सुबह से ही फोन की घंटियां बज रही हैं। खबरें ऐसी भी हैं कि छोटे निवेशक डरे हुए हैं और कई लोग 'पैनिक सेलिंगÓ तक कर रहे हैं।

No comments