राजस्थान में भी शेयर बाज़ार के 'ब्लैक फ्राइडे' का असर, निवेशकों के करोड़ों डूबे | SBT News
About This Video: शेयर बाज़ार में निवेश करने वालों के लिए शुक्रवार की सुबह ‘ब्लैक फ्राइडे’ साबित हुई। बाजार खुलते ही बिकवाली का भारी दबाव देखने को मिला और सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा लुढ़क गया। वहीं निफ्टी भी 25,600 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। इस गिरावट का असर राजस्थान के व्यापारिक क्षेत्रों में भी साफ नजर आया। जयपुर के जौहरी बाजार और एमआई रोड स्थित ब्रोकिंग फर्मों के दफ्तरों में सुबह से ही फोन की घंटियां लगातार बजती रहीं। छोटे निवेशकों में घबराहट देखी जा रही है और कई लोग पैनिक सेलिंग करते नजर आए। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे समय में धैर्य रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसी ही ताज़ा बिज़नेस और मार्केट अपडेट के लिए हमारे चैनल को Subscribe जरूर करें। 🔔 Bell Icon को दबाना न भूलें ताकि हर नई अपडेट सबसे पहले आपको मिले। वीडियो को 👍 Like करें, 📲 Share करें और Comment में अपनी राय जरूर लिखें। #StockMarketCrash #Sensex #Nifty #BlackFriday #MarketNews #BusinessNews #IndiaNews #BreakingNews #LatestUpdate #SubscribeNow
No comments