Breaking News

पश्चिमी विक्षोभ करेगा असर, राजस्थान में तापमान गिरा, बारिश की संभावना


राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट लेने की तैयारी में है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राज्य में अगले सप्ताह एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके असर से कई जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। फिलहाल हल्के बादलों और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह बदलाव अस्थायी होगा, लेकिन इससे तापमान में हल्की गिरावट और मौसम में नमी बढ़ सकती है। हालांकि व्यापक और भारी वर्षा की संभावना फिलहाल नहीं जताई गई है। 15 फरवरी के बाद प्रदेश में सर्दी का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज होने की संभावना है। 

No comments