Breaking News

अब ग्राम पंचायतों में चमकेंगे युवाओं के सपने


राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। राजस्थान सरकार की अटल ज्ञान केंद्र योजना के तहत अब ग्राम पंचायत स्तर पर आधुनिक सुविधाओं से लैस डिजिटल लाइब्रेरी और ज्ञान केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। झुंझुनू जिले में इस योजना को लेकर कवायद तेज हो गई है, जिससे ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों, किसानों और युवाओं को एक ही छत के नीचे डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध हो सकेगा। 3 हजार से अधिक आबादी वाली सभी ग्राम पंचायतों में अटल ज्ञान केंद्र खोलने का निर्णय लिया है।

No comments