Breaking News

बैंक लॉकर से गायब हुए महिला के 60 लाख रुपये के गहने


लोग अपने कीमती गहनों और दस्तावेज़ों को सुरक्षित रखने के लिए बैंक लॉकर पर भरोसा करते हैं। लेकिन अगर वही लॉकर सवालों के घेरे में आ जाए तो भरोसे की नींव हिलना तय है। राजधानी दिल्ली में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने दावा किया है कि उसके बैंक लॉकर से करीब 60 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण गायब हो गए।
जानकारी के मुताबिक, महिला का लॉकर पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर स्थित एक बैंक शाखा में है। जब बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत लॉकर खोला गया, तो उसमें रखे गए कीमती गहने नहीं मिले। 

No comments