मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी अब सिर्फ 20 मिनट में
मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी तक की यात्रा अब काफी आसान होने जा रही है। आने वाले तीन महीनों में कटरा से शिवखोड़ी के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी है। कटरा में हेलीपैड निर्माण अंतिम चरण में है, जबकि शिवखोड़ी में भी लैंडिंग सुविधा विकसित की जा रही है। सेवा शुरू होते ही श्रद्धालु कम समय में दोनों पवित्र स्थलों के दर्शन कर सकेंगे।
हेलीकॉप्टर के जरिए कटरा से शिवखोड़ी पहुंचने में महज 20 मिनट लगेंगे, जबकि सड़क मार्ग से यही दूरी तय करने में लगभग तीन घंटे का समय लगता है।

No comments