Breaking News

बीकानेर में कई चोरियों का पर्दाफाश:पंद्रह से अधिक चोरियों में सात गिरफ्तार, अधिकांश की उम्र 20 से 25 साल


बीकानेर के जेएनवीसी थाना पुलिस ने शहर में लगातार हो रही चोरी और नकबजनी की वारदातों का खुलासा करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बीकानेर शहर व नागौर जिले में 15 से अधिक चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है।
थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, टॉवर लोकेशन और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की। आरोपी रात में मोटरसाइकिल से घूमकर सूने मकानों की रेकी करते थे।

No comments