अजमेर में बुजुर्ग पर लेपर्ड ने मारा झपट्टा
अजमेर जिले के नसीराबाद वन रेंज के भीमपुरा गांव में लेपर्ड की दहशत जारी है। वन विभाग की अजमेर, पुष्कर और नसीराबाद टीम ने आज शनिवार सुबह से गांव के खेतों को चारों तरफ से घेर कर ड्रोन से सर्वे किया जा रहा है।
वहीं, शुक्रवार को लेपर्ड ने सुबह पहले नाबालिग और शाम को एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया था। बुजुर्ग हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि अभी तक कोई मूवमेंट दिखाई नहीं दिया है। खेतों के आसपास पिंजरा लगा दिया गया है। डीएफओ फोन ग्रामीणों से अपील की है कि लेपर्ड से सामना होने पर घबराएं नहीं शांत रहें।

No comments