Breaking News

राजस्थान से गुजरने वाली इस 'सुपरफास्ट ट्रेनÓ में हो रहे बड़े बदलाव


राजस्थान के पश्चिमी हिस्से को देश की राजधानी दिल्ली से जोडऩे वाली सबसे लोकप्रिय ट्रेन 'मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेसÓ अब नए रंग-रूप और आधुनिक सुविधाओं से लैस होने जा रही है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को देखते हुए इस ट्रेन के रैक और संचालन व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। सबसे खास बात यह है कि अब यात्रियों को ट्रेन के भीतर ही गरमा-गरम खाने की सुविधा यानी पेंट्रीकार का लाभ मिल सकेगा।
ट्रेन को और अधिक आरामदायक और आधुनिक बनाने के लिए इसके डिब्बों की संख्या और श्रेणी में बदलाव किया गया है। अब इस ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे.

No comments