कल कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
220 केवी जीएसएस उद्योग विहार श्रीगंगानगर पर दिनांक 5 फरवरी 2026 को 132 केवी मुख्य बस बार के रख-रखाव कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
एक्सईएन नरेश लालगढियो ने बताया कि इस दौरान 33 केवी रिको फस्ट एवं सैकिंड, रिद्धि-सिद्धि, जवाहर नगर, नेतेवाला, मनफूलसिंहवाला, लालगढ़ छावनी, लालगढ़ ग्रामीण सहित आसपास के क्षेत्रों की बिजली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे (13:00 बजे) तक बंद रहेगी।
No comments