Breaking News

एक माह के भीतर फैक्ट्री से 235 क्विंटल नरमा चोरी


हनुमानगढ़ के रामगढ़-गोगामेड़ी मार्ग पर स्थित एक फैक्ट्री से एक माह के भीतर दो क्विंटल से अधिक नरमा चोरी हो गया। गोगामेड़ी पुलिस ने पिकअप जीप चालक व उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज किया है। 
पुलिस के अनुसार रामगढ़ निवासी रामप्रसाद पुत्र सांवलाराम जांगिड़  ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी फैक्ट्री रामगढ़ और गोगामेड़ी के बीच स्थित है, जहां नरमा, कपास व सरसों की प्रोसेसिंग की जाती है। फैक्ट्री भारतीय कपास निगम (सीसीआई) की अधिकृत सरकारी खरीद केंद्र भी है। 10 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 के बीच फैक्ट्री से लगातार नरमा चोरी की घटनाएं हुईं। स्टॉक वेरिफिकेशन करने पर रिकॉर्ड के अनुसार 235 क्विंटल नरमा कम पाया गया, जो चोरी हो चुका है।

No comments