अम्बेडकर और गोदारा कॉलेज प्रोफेसरों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
श्रीगंगानगर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान से जुड़े चौ. बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय प्रोफेसर एवं सहायक प्रोफेसरों ने राजसेस महाविद्यालयों में संविदा नियुक्तियों की चयन प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को काली पट्टी बांधकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया।
इससे पूर्व चौ. बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय परिसर में प्रोफेसर एवं सहायक प्रोफेसरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।

No comments