Breaking News

हत्या की आरोपी दुल्हन व उसके साथियों का रिमांड लेगी पुलिस


श्रीगंगानगर जिले के दूरस्थ रावला कस्बे में प्राइवेट टीचर आशीष की हत्या करने की आरोपी दुल्हन, इसके पे्रमी व दो अन्य साथियों को दोपहर बाद कोर्ट में पेश् करके रिमांड पर लिया जायेगा। पुलिस की एक टीम हत्या के आरोपी तीनों युवकों का उनके गृह क्षेत्र के थानों से अपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
पुलिस उप अधीक्षक प्रशांत कौशिक ने बताया कि आशीष की हत्या करने के आरोप में साजिशकर्ता उसकी पत्नी अंजली उर्फ अंजू सांसी पुत्री सुभाष चन्द्र सांसी निवासी सादुलशहर, अंजली के पे्रमी संजय उर्फ संजू पुत्र गुलाबचंद सांसी निवासी जगदम्बा कॉलोनी श्रीगंगानगर, रोहित उर्फ रॉकी पुत्र राजू सांसी निवासी सादुलशहर, बादल उर्फ सिद्धार्थ सांसी पुत्र अशोक कुमार निवासी राजकीय अस्पताल श्रीगंगानगर को गिरफ्तार किया गया था। 

No comments