Breaking News

डेयरी मजदूरों पर जानलेवा हमला, नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज


श्रीगंगानगर जिले के जैतसर थाना क्षेत्र में एक डेयरी में काम करने वाले दो मजदूरों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, धूरेला (बिजनौर, उत्तर प्रदेश) निवासी अंशुल पुत्र संतवीर हाल निवासी गौरव डेयरी जैतसर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से गौरव डेयरी में मजदूरी करता है। 1 फरवरी 2026 की रात करीब 11.29 बजे अंशुल और उसका साथी मजदूर विनोद पुत्र देवीराम (निवासी 1 जेकेएम) मजदूरी कार्य से निवृत्त होकर डेयरी के कमरे में रात का भोजन कर रहे थे।

No comments