Breaking News

जन्मदिन पार्टी के दौरान दो गुटों में भिड़न्त, स्कार्पियो तोड़ी


हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में लखुवाली क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हथियारबंद युवकों द्वारा जानलेवा हमला करने और नकदी छीनने व स्कार्पियो तोडऩे का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय इमदाद पुत्र मिर्जा निवासी वार्ड नंबर 2, लखुवाली हैड ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 2 फरवरी की शाम करीब 7 बजे वह पीलीबंगा रोड स्थित आलम की दुकान पर जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। पार्टी में उसका भाई काला, दोस्त हबीब व अन्य मौजूद थे। पार्टी समाप्त होने के बाद जब सभी बाहर निकल रहे थे, तभी इरफान उर्फ फान अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से वहां पहुंचा। उसके साथ इमरान, रजाक, आजीम उर्फ जिम्मा, आसिम, मुस्तकीम, इब्राहिम सहित 6-7 अन्य युवक तीन बाइकों पर सवार होकर आए। 

No comments