मां को कांवड़ में बैठाकर यात्रा पर निकल गया 'श्रवण कुमार'
भीलवाड़ा के एक युवक ने 80 साल की बुजुर्ग मां को कांवड़ में बिठा 15 किलोमीटर की यात्रा करवाई. आसींद क्षेत्र के दूधिया गांव का रहने वाले भंवरनाथ की मां दृष्टिहीन हैं. इसी वजह से कांवड़ में यात्रा पूरी करवाई. उसके इस काम की स्थानीय क्षेत्रवासियों ने जमकर सराहना की. यात्रा का वीडियो भी सामने आया है, जिसे लोग काफी शेयर कर रहे हैं और उसे कलयुग का 'श्रवण कुमारÓ बता रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, जब मां ने बेटे को देवदर्शन की अंतिम इच्छा बताई तो बेटे ने इस इच्छा को पूरा करने का ठाना.

No comments