प्रदेश में पहली बार चार क्लास में आरटीई में एडमिशन
राजस्थान के प्राइवेट स्कूल में पहली बार नर्सरी से लेकर पहली क्लास तक यानी चार क्लासों में राइट टू एजुकेशन के तहत एडमिशन हो पाएगा। इसके लिए 20 फरवरी से आवेदशन शुरू हो जाएंगे। वहीं 6 मार्च को इसकी लॉटरी निकाली जाएगी।
प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि इस बार भी नर्सरी से पहली तक कुल चार क्लास में फ्री एडमिशन दिया जाएगा।
प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय की सहायक निदेशक और आरटीई एडमिशन प्रभारी चंद्र किरण पंवार ने बताया कि स्कूल की एंट्री क्लास में तीन से छह साल तक के स्टूडेंट्स को एडमिशन दिया जा रहा है।

No comments