रात को थाने में युवती लाने पर दो कॉन्स्टेबल बर्खास्त
भरतपुर के भुसवार थाने में तैनात दो कॉन्स्टेबल को बर्खास्त कर दिया गया है। आरोप है कि इन दोनों कॉन्स्टेबल ने रात करीब 12 बजे एक युवती को थाने लेकर आए थे। इसका वीडियो सामने आने के बाद एसपी दिगंत आनंद ने यह कार्रवाई की है।
बर्खास्त कॉन्स्टेबल का नाम सोनू और परमवीर है। इस पूरे मामले का वीडियो बनाने वाले युवक ने बताया- रात करीब 12 बजे उसके घर के पास एक बाइक आकर रुकी। बाइक पर सवार दो युवक एक युवती को अपने साथ लेकर जा रहे थे। शक होने पर उसने बाइक का पीछा किया। बाइक सीधे भुसावर पुलिस थाने के अंदर पहुंची थी।

No comments