Breaking News

फिर तीन लाख पहुंची चांदी, सोना भी कर रहा ताबड़तोड़ बैटिंग


आज 24 फरवरी 2026 को राजस्थान में सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखा गया है. बाजार में वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग के कारण कीमतें बढ़ी हैं, जिससे निवेशकों और आभूषण खरीदारों में उत्साह है. 
आज 22 कैरेट सोना 1,48,940 पर पहुंच गया है, जो कल 1,47,040 था. इसमें 1,900 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं, 24 कैरेट सोना आज 1,56,390 प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि कल यह 1,54,390 था. चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई है. आज 1 किलोग्राम चांदी 3,00,000 पर पहुंच गई, जबकि कल यह 2,90,000 थी. इसमें 10,000 की भारी बढ़ोतरी हुई है. 

No comments