Breaking News

राजस्थान में मौसम गिरगिट की तरह बदल रहा रंग


राजस्थान में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदल रहा है. पिछले कुछ दिनों से राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम की दोहरी तस्वीर देखने को मिल रही है. एक तरफ पूर्वी और कुछ मध्य भागों में पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर प्रभाव से हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई, तो दूसरी तरफ पश्चिमी राजस्थान के जिलों में गर्मी का सितम शुरू हो गया है. जयपुर, टोंक और अलवर जैसे इलाकों में सुबह के समय रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे हल्की ठंडक महसूस हुई और हवाओं का प्रवाह भी बढ़ा. 
राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहने से तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया. रात के समय न्यूनतम तापमान कम होने से ठंड महसूस होती है, जबकि दिन में तेज धूप और शुष्क हवाओं से गर्मी बढ़ रही है. 

No comments