Breaking News

सीकर एसपी ने रींगस में देखी मेले की सुरक्षा व्यवस्था, दिए दिशा-निर्देश


सीकर जिले के रींगस में एसपी प्रवीण नायक नुनावत ने खाटू श्यामजी मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया.  इस दौरान उन्होंने रींगस रेलवे स्टेशन सहित खाटूश्यामजी जाने वाले सड़क मार्ग का जायजा लिया, और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.  एसपी नुनावत ने मेले के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, रेलवे स्टेशन परिसर की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए.

No comments