परीक्षा पे चर्चा, मोदी बोले- टेक्नोलॉजी का गुलाम न बने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'परीक्षा पे चर्चाÓ के 9वें एडिशन के दूसरे एपिसोड में देशभर से आए छात्रों से मुलाकात कर रहे हैं। पीएम मोदी कोयंबटूर से छत्तीसगढ़ पहुंचे और बच्चों से बात की। इसके बाद पीएम गुवाहाती के अष्टलक्ष्मी पहुंचे। पीएम ने कहा कि कभी भी टेक्नोलॉजी का गुलाम नहीं बनना चाहिए। तकनीक का इस्तेमाल क्षमता बढ़ाने में करें।
दूसरे एपिसोड में पीएम मोदी ने बच्चों को पढऩे के साथ, लिखकर प्रैक्टिस करने की सलाह दी। साथ ही बच्चों से कहा कि पहले निडर बनो फिर लीडर बन जाओगे। पीएम बोले- पहले निडर बनो, फिर लीडर बन जाओगे पहले निडर बनो, जो काम है मन में तय करिए कि कोई करे या ना करे मैं करुंगा। जब ये आ जाएगा तो आप देखेंगे कि अपने आप लीडरशिप आनी शुरू हो जाएगी।

No comments