Breaking News

केमिकल फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग


कोटा शहर के रानपुर इलाके स्थित फैक्ट्री में सोमवार सुबह हिमालय केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की 8 दमकल मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। आग फैक्ट्री परिसर में लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसके बाद उसने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री के कुछ हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
जंबो ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के बाद लगी आग के चलते परिसर में रखे हजारों लीटर केमिकल से भरे ड्रम भी खतरे की जद में आ गए। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। एहतियातन फैक्ट्री के आसपास पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

No comments