जयपुर के भांकरोटा में फिर फैली दहशत, हाईवे पर केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग
जयपुर-अजमेर हाईवे पर आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भांकरोटा में केमिकल से भरे एक टैंकर में अचानक आग लग गई, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। हाईवे पर टैंकर में आग देख दूसरे वाहन चालक दहशत में आ गए और वाहन छोड़कर दूर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और खुद फायर फाइटर बनकर आग बुझाई।
पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 4:45 बजे जयपुर-अजमेर हाईवे पर रामचन्द्रपुरा पुलिया के ऊपर हुआ। अजमेर से जयपुर की ओर आ रहा एक टैंकर करीब 30 हजार लीटर मिथाइल केमिकल लेकर जा रहा था।

No comments