ड्राइविंग सीख रहा था शख्स, कार अनियंत्रित होने से हादसा
सीकर जिले के रींगस में कार ड्राइविंग सिखाने के दौरान हादसा हो गया. एनएच-52 से रींगस शहर में आने वाली सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर 11 केवी के विद्युत पोल से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि विद्युत लाइन टूटकर नीचे गिर गई, जिससे मौके पर आगजनी की स्थिति बन गई. हादसे के बाद टूटे विद्युत तारों से चिंगारियां निकलने लगीं और करीब 100 फीट के क्षेत्र में आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही रींगस नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाया गया.

No comments