Breaking News

राजस्थान में धराशायी हुए चांदी के दाम, सोने में भी गिरावट


राजस्थान के जेम्स-ज्वेलरी बाजार में आज फिर से सोने और चांदी के भावों में तेज गिरावट देखी गई है. 7 फरवरी को 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,900 रुपये सस्ता होकर 1,40,690 रुपये पर आ गया है, जो कल 1,42,590 रुपये था.
इसी तरह 24 कैरेट सोना 2,000 रुपये घटकर 1,47,720 रुपये हो गया, कल का भाव 1,49,720 रुपये था. चांदी भी प्रति किलोग्राम 20,000 रुपये सस्ती होकर 2,80,000 रुपये पर पहुंच गई है, जो कल 3,00,000 रुपये थी. यह लगातार दूसरा दिन है जब कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

No comments