जोधपुर-जयपुर हाईकोर्ट में आज पूर्ण बहिष्कार
राजस्थान हाईकोर्ट में आज शनिवार न्यायिक कार्य बहिष्कार रहेगा. हाईकोर्ट द्वारा शनिवार को न्यायिक कार्य दिवस घोषित करने के फैसले के खिलाफ अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर विरोध जताया है. जोधपुर और जयपुर दोनों खंडपीठों में आज कोई भी न्यायिक कार्य नहीं होगा. राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जोधपुर बार एसोसिएशन और अधिवक्ता संघ ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बहिष्कार का ऐलान किया है.

No comments