Breaking News

जयपुर में तेज रफ्तार का कहर, कार ने साइकिल सवार 3 मजदूरों को कुचला


जयपुर में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई. विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में क्रॉस मॉल के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार कार ने साइकिल से जा रहे तीन मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. जानकारी के अनुसार, तीनों मजदूर कैटरिंग का काम करके देर रात साइकिल से अपने ठिकाने की ओर लौट रहे थे. 

No comments