अजमेर के नसीराबाद सैन्य क्षेत्र की आरए लाइन में भीषण आग
अजमेर के नसीराबाद सैन्य क्षेत्र स्थित आरए लाइन में बीती रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग की विकराल लपटें देख सैन्य अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सैन्य सप्लाई डिपो व नगर पालिका की दमकल गाडिय़ों को मौके पर बुलाया. दमकल कर्मी हंसराज के अनुसार, करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत और दमकल वाहनों के छह राउंड फेरों के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया. राहत की बात यह रही कि समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. फिलहाल प्रशासन और सेना आग लगने के कारणों की संयुक्त जांच कर रहे हैं.

No comments