Breaking News

सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल


रिकॉर्ड स्तर से मुनाफावसूली के दबाव में सोने-चांदी के वायदा भाव में हाल ही में तेज गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, निचले स्तरों पर मजबूत खरीदारी के चलते अब दोनों की कीमतों में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है। आज 4 फरवरी को सोना और चांदी दोनों ही मजबूती के साथ खुले। सुबह घरेलू वायदा बाजार में सोने का भाव 5701 रुपए की तेजी के साथ 1,59,510 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी के भाव में 14435 रुपए का उछाल आया, ये 2,82,450 रुपए प्रति किलोग्राम रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी में तेजी का रुख बना हुआ है।

No comments