Breaking News

बीकानेर नकली उर्वरक निर्माण इकाई पर कार्रवाई


बीकानेर के जामसर-दाउदसर रोड पर नकली उर्वरक निर्माण इकाई पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की. औचक निरीक्षण के दौरान 10 हजार बैग नकली उर्वरक सीज किए गए. इकाई परिसर और स्टॉक को मौके पर ही सील कर दिया गया. मार्का और बिना मार्का जिप्सम से खाद बनाने की आशंका है. नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं. दोषियों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम और उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत कार्रवाई की जाएगी. कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के निर्देश पर सहायक निदेशक सुरेन्द्र कुमार मारू के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई.

No comments