'नौकरी गई, सब्र भी टूटा', कोटा में संविदा कर्मियों का हाई-वोल्टेज ड्रामा
राजस्थान के कोटा जिले में आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत कार्यरत संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर अनोखा विरोध दर्ज कराया। नयापुरा थाना क्षेत्र के गांवड़ी इलाके में कुछ संविदा कर्मी पानी की टंकी पर चढ़ गए और नए ठेकेदार के खिलाफ नाराजगी जताई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए कर्मियों से बातचीत शुरू की।
संविदा कर्मियों का आरोप है कि हाल ही में टेंडर प्रक्रिया के बाद नई फर्म को ठेका मिलने पर नए ठेकेदार ने लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों को बिना किसी पूर्व सूचना और बिना नोटिस के हटा दिया।

No comments