Breaking News

रणथंभौर का टाइगर पहुंचा कूनो नेशनल पाकर्:एमपी में पर्यटकों को दिखा टाइगर


रणथंभौर टाइगर रिजर्व से करीब तीन-चार महीने पहले निकला एक टाइगर अब चीतों के घर कूनो नेशनल पार्क के टिकटोली गेट क्षेत्र में नजर आया है, जिससे चीतों की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा है।
टाइगर की पहचान आरबीटी-2512 के रूप में हुई है। कूनो में एक बाघ की मौजूदगी पिछले कुछ महीनों से मानी जा रही थी, लेकिन यह पहली बार पर्यटकों को भी दिखाई दिया है।
रणथम्भौर में बाघों की नई युवा पीढ़ी अब इलाके की तलाश में इधर-उधर भटक रही है। ऐसे में युवा बाघ रणथम्भौर से निकलकर मध्यप्रदेश के जंगलों की ओर रुख कर रहे हैं।

No comments