डिप्टी सीएम बोली-केन्द्रीय बजट में हर वर्ग का रखा ध्यान
राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा कि-केन्द्रीय बजट में सबका साथ, सबका विकास को ध्यान में रखकर हर वर्ग का खास ध्यान रखा है और इससे विकसित भारत के लक्ष्स को मजबूती मिलेगी। इसके लिए ठोस कदम उठाए गए है। बजट में आम नागरिकों की हर उम्मीद को पूरा किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान में बजट वे ही पेश करेंगी और इसमें भी आमजन को हुत कुछ मिलेगा।
अजमेर की प्रभारी व डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने अजमेर में पत्रकारों से बात करते हुए केन्द्रीय बजट को लेकर जमकर सराहना की। दिया कुमारी ने कहा कि इन्फ्रास्ट्रकचर पर भारी निवेश किया है और इससे रोजगार बढेंगे।

No comments