Breaking News

एक पत्ते से निकले 22 पासपोर्ट! गाजियाबाद में फर्जीवाड़े का महाखुलासा


गाजियाबाद जिले में फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि एक ही पते पर बार-बार पासपोर्ट जारी किए जा रहे थे और कई आवेदनों में एक ही मोबाइल नंबर इस्तेमाल हो रहा था। जब पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि जिन पतों पर पासपोर्ट बनाए गए, वहां उन नामों के लोग कभी रहे ही नहीं। पुलिस ने इस मामले में डाक विभाग के एक कर्मचारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे नेटवर्क में कुल 26 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

No comments