क्रिप्टो मार्केट में भूचाल, 75,000 डॉलर से नीचे फिसला बिटकॉइन
आज 2 फरवरी बिटकॉइन 75,000 डॉलर (लगभग 68 लाख रुपए) से नीचे आ गय, जो डिजिटल एसेट्स में व्यापक कमजोरी का संकेत है। सुबह के समय इसकी कीमत करीब 74,683 डॉलर दर्ज की गई, जो अप्रैल, 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है।
पिछले साल के उच्च स्तर से बिटकॉइन अब लगभग 40 प्रतिशत तक टूट चुका है, जिससे डर का माहौल बन गया है। अकेले जनवरी महीने में ही इसमें करीब 11 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। विशेषज्ञों के मुताबिक, बिटकॉइन में मौजूदा गिरावट की सबसे बड़ी वजह बाजार में कमजोर खरीदारी है

No comments