भूमि रजिस्ट्री मामले को लेकर आज फतेहपुर कस्बा बंद
सीकर जिले के मंडावा रोड स्थित गोशाला अधिपत्य और गोचर भूमि की कथित रजिस्ट्री के विरोध में आज फतेहपुर का मुख्य बाजार पूरी तरह बंद है. मेडिकल सेवाओं को छोड़कर फतेहपुर शहर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे. विभिन्न व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने भी बंद को समर्थन देते हुए सुबह से ही दुकान- प्रतिष्ठान बंद रखे हुए हैं. बीड़ संरक्षण विकास समिति के आह्वान पर बंद बुलाया गया है. समिति का आरोप है कि गोचर भूमि की रजिस्ट्री और नामांतरण की प्रक्रिया नियमों के विपरीत की गई है

No comments