आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट बंक नहीं कर सकेंगे क्लास
जोधपुर की आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पढऩे वाले स्टूडेंट अब क्लास बंक नहीं सकेंगे। यहां एक ऐसे सॉफ्टवेयर को डेवलप किया जा रहा है, जिससे बच्चों की क्लास में ऑनलाइन अटेंडेंस का ब्यौरा होगा। स्टूडेंट क्लास में आया या नहीं उसका मैसेज भी पेरेंट्स के पास पहुंच जाएगा।
इसकी जानकारी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. वैद्य गोविंद सहाय शुक्ल ने दी। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में शिक्षण-प्रशिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने, शोध कार्यों को बढ़ावा देने और हॉस्पिटल में सर्विस बेहतर करने को लेकर प्रयास शुरू किए गए हैं।

No comments