प्रदेश के स्कूलों में संस्था प्रधानों की 'वाकपीठÓ अब मार्च में
राजस्थान के माध्यमिक स्कूलों के संस्था प्रधानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने सत्र 2025-26 के शिविरा पंचांग में आंशिक संशोधन करते हुए 'सत्रान्त संस्था प्रधान वाकपीठÓ की तिथियों में बदलाव कर दिया है। अब यह शैक्षणिक संगोष्ठी फरवरी के बजाय मार्च के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। शिक्षा निदेशक सीताराम जाट के आदेश के अनुसार पूर्व में यह कार्यक्रम 12 और 13 फरवरी को प्रस्तावित था। शासन से मिली नई स्वीकृति के बाद अब इसे संशोधित कर 27 और 28 मार्च को नियत किया गया है।
हालांकि आदेश में तिथियों में बदलाव का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि परीक्षाओं और प्रशासनिक व्यस्तताओं के चलते यह निर्णय लिया गया है।

No comments