Breaking News

कान्हा ग्रुप पर आईटी की रेड जारी


जयपुर के मशहूर 'कान्हा ग्रुपÓ पर आयकर विभाग की कार्रवाई आज चौथे दिन भी जारी है. जयपुर के 26 और पूरे राजस्थान में 33 ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम छापेमारी कर रही है.  इनकम टैक्स टीम को कई महत्वपूर्ण डिजिटल और अन्य सबूत मिले हैं. इसमें करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी और कैश लेन-देन का हिसाब मिला है. वहीं, आमेर में होटल ताज और कुंदन वन में भी इनकम टैक्स टीम रेड जारी है. कुंदन वन आलीशान शादियों के लिए जाना जाता है. पिछले तीन साल का रिकॉर्ड अब इनकम टैक्स टीम ने यहां से लिया है. 

No comments