Breaking News

कचरा गाडिय़ों के थमे पहिए, डोर-टू-डोर कचरा गाड़ी चालक-हेल्पर हड़ताल पर


टोंक शहर में कचरा संग्रहण व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है, क्योंकि डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली गाडिय़ों के ड्राइवर और हेल्पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं. ठेका कंपनी के तहत काम करने वाले इन कर्मचारियों की मुख्य मांगें समय पर वेतन भुगतान, बेहतर सुविधाएं और कार्यभार में कमी से जुड़ी हैं. हड़ताल के कारण कई वार्डों में घर-घर से कचरा नहीं उठ पा रहा है, जिससे सड़कों, गलियों और चौराहों पर कचरे के ढेर लगने लगे हैं. आमजन को बदबू और अस्वच्छता की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

No comments