Breaking News

रणवीर सिंह धमकी मामले में हैरी बॉक्सर के खिलाफ जारी किया लुक आउट नोटिस


बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी मिलने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच तेजी से जांच कर रही है। अब इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा एक्शन लेते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक प्रमुख कथित सदस्य हरिचंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह कार्रवाई अभिनेता के मैनेजर को मिले धमकी भरे वॉयस नोट और फिरौती की मांग के संबंध में प्रारंभिक जांच के बाद की गई है।  

No comments